बिहार मौसम येलो अलर्ट भारी बारिश 12 जिले आईएमडी
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने राज्य के 12 जिलों के लिए अगले तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों
में तेज आंधी मेघ गर्जन वज्रपात और मूसलाधार बारिश
की संभावना है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें अरवल औरंगाबाद बांका
दरभंगा गया जहानाबाद जमुई मुजफ्फरपुर रोहतास सारण सिवान और वैशाली शामिल हैं। इन
क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती
हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और
अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। 7 और 8 जुलाई को पूरे
बिहार में येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 7
जुलाई को पूरे बिहार में बादल गरजने बिजली चमकने और हल्की से
मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। पूरे राज्य में बादलों की आवाजाही गरज-चमक के साथ हल्की से
मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि इस दिन भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी
नहीं किया गया है। 9 जुलाई को कई जिलों में
ऑरेंज अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई को उत्तर और पूर्वी बिहार
के कई जिलों में मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। मुजफ्फरपुर दरभंगा समस्तीपुर वैशाली सुपौल
अररिया और पूर्णिया में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना गया और भागलपुर सहित दक्षिण बिहार के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा
जहां गरज-चमक हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग की सलाह















