आदित्यपुर स्थित श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आदित्यपुर : स्थित श्रीडूंगरी में 19
वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला
सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है। घटना रात की बताई जा
रही है। जानकारी के अनुसार, राजेश महतो मूल रूप
से यशपुर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला था। वह श्रीडूंगरी में अपने रिश्तेदार के
यहां रहकर छोटा-मोटा रोजगार करता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिजन एक
अन्य रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के
लोग मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। मौके पर
पहुंचे समाजसेवियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के
प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान
करने की प्रार्थना की। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों
का पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही
घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।














