चक्रधरपुर सांसद के आवासीय परिसर में शहीद देवेंद्र माझी को दी गई श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर: जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता शहीद
देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को चक्रधरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके स्वजनों और समर्थकों ने पंप रोड स्थित सांसद
जोबा माझी के आवासीय परिसर में बने समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन
अर्पित किए। श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी के अलावा उनके पुत्र एवं विधायक जगत माझी, उदय माझी, अर्जुन माझी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा
(झामुमो) के कई पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। सभी ने समाधि स्थल पर फूल-माला
चढ़ाकर शहीद देवेंद्र माझी को नमन किया। कार्यक्रम में झामुमो
जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला
सचिव राहुल आदित्य, प्रदीप
अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम,
कालीपद सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी, चंदन होनहागा, दिनेश जेना, कालिया जामुदा, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, फैज अहमद, लालू उरांव, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बाड़ा और किशोर दास समेत अन्य
लोग उपस्थित रहे। इस दौरान परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने शहीद देवेंद्र माझी
के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद आवासीय परिसर
में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों
के साथ गोइलकेरा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो
गए।














