सोनुआ: युवा आजसू संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोनुआ प्रखंड में युवा आजसू की नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। नई कमिटी के गठन को लेकर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता युवा आजसू के जिला प्रभारी सह मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने की। इस दौरान जिला प्रधान सचिव चंद्र मोहन सिंकू एवं केंद्रीय सदस्य अजय महतो की उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वसम्मति से बंधन महतो को युवा आजसू सोनुआ प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं सरोज महतो को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र रजक को सचिव, राजेश प्रधान को सह सचिव तथा संदीप कुमार महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सुमित महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

नई कमिटी के गठन के बाद संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।युवा आजसू नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई कमिटी के गठन से सोनुआ प्रखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।