जमशेदपुर देश में महिला फुटबॉल महासंघ जमशेदपुर बैठक रणनीति
जमशेदपुर देश में महिला फुटबॉल
को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की
दिशा में जमशेदपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। प्रांतीय महिला फुटबॉल
महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि महिला फुटबॉल महासंघ की यह एक
दिवसीय बैठक खेल के विकास और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।बैठक
में देश के विभिन्न राज्यों से महिला फुटबॉल महासंघ के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी
शामिल होंगे। इस दौरान महिला फुटबॉल को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने
और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।महासंघ
की बैठक में खिलाड़ियों और टीमों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की
जाएगी। साथ ही महिला फुटबॉल में अधिक से अधिक संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए
स्पॉन्सरों को जोड़ने पर भी विचार-विमर्श होगा।प्रांतीय महिला फुटबॉल महासंघ के
अध्यक्ष मोहम्मद कासिम अंसारी ने कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य देश के अलग-अलग
राज्यों में मौजूद महिला फुटबॉल प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान करना है।
खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं
और संसाधनों से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की
दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों में प्रतिभा
की कोई कमी नहीं है, जरूरत
केवल उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन
और अवसर देने की है। जमशेदपुर में होने वाली इस बैठक में महिला फुटबॉल के भविष्य
को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले और योजनाएं तैयार होने की संभावना है।















