गुमला साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस
गुमला : समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जन
शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के विभिन्न प्रखंडों
से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। राशन, पेंशन, जमीन
विवाद, रोजगार, शिक्षा और प्रदूषण समेत कई मामलों पर
आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर
नियमानुसार त्वरित कार्रवाई और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का
निर्देश दिया।














