गिरिडीह झामुमो जिला कार्यालय में सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि
गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा
(झामुमो) के जिला कार्यालय में गुरुवार को दिवंगत मंत्री सह झामुमो नेता स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के सम्मान में
श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और
कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को
याद किया। मौके
पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह,
गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित
कुमार, शाहनवाज
अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा,
अजीत सिंह पप्पू, राकेश सिंह रॉकी, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी
के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस
दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असमय
निधन सिर्फ झामुमो या गिरिडीह के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जैसे परिपक्व, सुलझे हुए और जनसेवा के प्रति समर्पित
नेता की कमी को पूरा करना आसान नहीं है। संजय
सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने करीब चार दशक के संघर्ष और जनसेवा के बाद यह
मुकाम हासिल किया था। जनता की समस्याओं का समाधान करना और लोगों की सेवा करना उनके
जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा। उन्होंने
कहा कि दिवंगत नेता के विचार, संघर्ष
और जनसेवा की भावना को झामुमो आगे भी जीवित रखने का प्रयास करेगा। उनके अधूरे
कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाना पार्टी की जिम्मेदारी है।















