सड़क के गड्ढे में धंसी स्कूल बस, दर्जनों छात्र बाल-बाल बचे
हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र
के सिरसी-डामोडीह सड़क पर सोमवार दोपहर करीब
तीन बजे उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब
छुट्टी के बाद छात्रों को घर पहुंचाने जा रही नेशनल स्कूल की बस सड़क किनारे बने
गहरे गड्ढे में जा धंसी।बताया जा रहा है कि कुद
ओवरब्रिज के समीप सड़क की जर्जर स्थिति के कारण बस का एक
तरफ का पहिया गहरे गड्ढे में फंस गया। पहिया फंसते ही बस असंतुलित होकर एक ओर झुक
गई। हालांकि, गनीमत
रही कि सड़क किनारे बनी चारदीवारी के सहारे बस रुक गई और पलटने से बच गई।अगर बस
चारदीवारी के सहारे नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की सूझबूझ के चलते
बस में सवार दर्जनों छात्र सुरक्षित बच गए। घटना
के बाद चालक ने तत्काल स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद छात्रों को
दुर्घटनाग्रस्त बस से सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी
बस में शिफ्ट किया गया और सभी छात्रों को उनके घर
पहुंचाया गया।वहीं, दुर्घटनाग्रस्त
बस को गड्ढे से बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक
अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना
के बाद स्थानीय लोगों ने सिरसी-डामोडीह सड़क
की जर्जर और संकरी स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है
कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता
है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति का संज्ञान
लेते हुए सिरसी-डामोडीह सड़क का जल्द निर्माण और
आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को
रोका जा सके।दूसरी
बस से छात्रों को भेजा गया घर
जर्जर
सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी















