रामगढ़ पुलिस ऑपरेशन भरोसा 301 गुम मोबाइल बरामद
रामगढ़: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ लगातार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा रहा है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की पहल पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक चार महीने में कुल 301 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। इसी अभियान के चौथे चरण में पुलिस ने 56 गुम मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और रामगढ़ पुलिस की पहल की सराहना की। रामगढ़ पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन भरोसा के तहत अब तक चार चरणों में मोबाइल बरामद किए गए हैं। ·
प्रथम चरण में 125 मोबाइल फोन बरामद। ·
द्वितीय चरण में 59 मोबाइल फोन बरामद। ·
तृतीय चरण में 61 मोबाइल फोन बरामद। ·
चतुर्थ चरण में 56 मोबाइल फोन बरामद। इस तरह पुलिस ने कुल 301 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने उपस्थित लोगों को CEIR पोर्टल के उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी CEIR पोर्टल के प्रति जागरूक करें, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में समय पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सके। रामगढ़ पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन भरोसा’ का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना और आम जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है।चार चरणों में 301 मोबाइल बरामद
CEIR पोर्टल के इस्तेमाल की दी जानकारी















