जामताड़ा झारखंड आंदोलनकारियों के हक और सम्मान के लिए प्रखंड स्तर पर मजबूत होगी समिति
जामताड़ा झारखंड अलग राज्य के
निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए
संगठन को मजबूत बनाने की पहल की गई है। रविवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में
जिला समिति के अध्यक्ष मनोरथ मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें
जामताड़ा प्रखंड समिति का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
गई। समिति के विस्तार के
तहत मैनेजर मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर हेमराम को उपाध्यक्ष, हेमंत मुर्मू को सचिव और सोनाराम बेसरा
को सह सचिव बनाया गया। वहीं, जावेद
कलाम को कोषाध्यक्ष और जमाल अंसारी को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके
अलावा 12 सदस्यों को प्रखंड
समिति में शामिल किया गया। बैठक को संबोधित करते
हुए जिला समिति के उपाध्यक्ष रॉबिन मिर्धा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के लंबे
संघर्ष, त्याग और बलिदान के
परिणामस्वरूप अलग राज्य का निर्माण संभव हुआ। इसलिए उनके हक और सम्मान की रक्षा
करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि
आंदोलनकारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने
के लिए संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। नई समिति आंदोलनकारियों से
संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए पहल करेगी। बैठक में सुशील पंडित
को न्याय दिलाने के लिए भी सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई। संगठन के
पदाधिकारियों ने सदस्यों से एकजुट होकर काम करने और आंदोलनकारियों के हितों से
जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की। बैठक में इस बात पर
जोर दिया गया कि संगठन का विस्तार केवल पदों के गठन तक सीमित नहीं रहना चाहिए,
बल्कि आंदोलनकारियों की वास्तविक
समस्याओं के समाधान के लिए भी ठोस पहल की जानी चाहिए। संगठन को प्रखंड स्तर
पर मजबूत बनाने के क्रम में आगामी 31 अक्टूबर को नारायणपुर प्रखंड समिति का विस्तार किया जाएगा।
जिला समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक झारखंड आंदोलनकारियों को संगठन से जोड़ना और
उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करना है। बैठक के अंत में
आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान और समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए एकजुट
होकर काम करने का संकल्प लिया गया।आंदोलनकारियों के
संघर्ष और बलिदान को किया याद
सुशील पंडित को न्याय
दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील
31 अक्टूबर को नारायणपुर
प्रखंड समिति का होगा विस्तार














