INDI गठबंधन की रैली से पहले खरगे के आवास पर जुटे विपक्षी नेता, तैयारियों और रणनीति पर मंथन
नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली से पहले विपक्षी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में आगामी रैली की तैयारियों, आयोजन और रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। AICC की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, बैठक में INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। रामलीला मैदान में प्रस्तावित इस रैली को लेकर गठबंधन के घटक दलों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया जा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देना और आयोजन को लेकर साझा रणनीति तैयार करना रहा।रैली की रणनीति पर हुई चर्चा
विपक्षी एकजुटता के प्रदर्शन की तैयारी















