धनबाद में टोटो पर गिरा विशाल पेड़, चालक समेत दो घायल बाल-बाल बची जान
धनबाद: शुक्रवार की सुबह से
रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच धनबाद में बड़ा हादसा हो गया। लुबी सर्कुलर रोड के समीप सड़क से गुजर रहे एक टोटो पर अचानक
विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त टोटो
में चालक के अलावा एक सवारी भी मौजूद थी। अचानक पेड़ गिरने से दोनों उसके नीचे
दबने से बाल-बाल बच गए। हादसे में टोटो चालक और सवारी
को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर
अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टोटो में
फंसे चालक और सवारी को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते
ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाने का काम
शुरू किया। पेड़ सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के बीच अचानक
पेड़ गिरने की घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात
यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।नगर निगम की टीम ने
हटाया पेड़















