हजारीबाग के तकिया मजार के पास दो गुटों में मारपीट, सड़क पर मची अफरा-तफरी; लगा जाम
हजारीबाग: शहर के तकिया मजार के पास मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई। मारपीट की घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामूली विवाद से शुरू हुई इस झड़प के कारण इलाके में कुछ देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल विवाद की असली वजह और मारपीट में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।















