गुमला के टोटो खतंगा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी हिस्सा
गुमला: सदर प्रखंड के टोटो खतंगा में फुटबॉल
टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा
जिला महामंत्री एवं क्षत्रिय महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेश नाथ सिंह,
भाजपा के वरिष्ठ नेता भिखारी भगत और सनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से
किया।उद्घाटन मैच लकड़ा ब्रदर्स और आंजन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में लकड़ा ब्रदर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज
की।आयोजन समिति के अध्यक्ष छोटेलाल उरांव ने बताया कि टोटो
खतंगा में प्रत्येक वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।उन्होंने
बताया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2
सितंबर को खेला जाएगा।टूर्नामेंट
के उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।















