हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सिकरी गांव में आसमान से एक मौसम मापक उपकरण गिरने के बाद इलाके में हलचल मच गई। उपकरण के साथ मौके से एक फटा हुआ पैराशूट भी बरामद किया गया है। अचानक आसमान से उपकरण गिरने की घटना को देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से मौसम मापक उपकरण और उससे जुड़े अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह उपकरण कहां से आया था और किस उद्देश्य से छोड़ा गया था। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। उपकरण की जांच के बाद ही इसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

स्पेशल रेपोर्ट्स