धनबाद हाईवा की चपेट में युवक की मौत
धनबाद जिले के झरिया
स्थित सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह लोको बाजार में सोमवार को दर्दनाक
सड़क हादसा हो गया। हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर
ही मौत हो गई।मृतक की पहचान कांड्रा निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया
जा रहा है कि वह पूजा सामग्री बेचने का काम करता था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और
स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर भागने
की कोशिश कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर हाईवा को पकड़ लिया और पुलिस
के हवाले कर दिया।सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की
जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।















