मधुपुर गैस दुकान में गांजा कारोबार का खुलासा
देवघर जिले के मधुपुर
में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदमारी रोड स्थित
एक रसोई गैस दुकान में छापेमारी कर गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार
किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालगढ़ निवासी जुनैद अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गैस दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध गांजा कारोबार चला
रहा था।छापेमारी के दौरान दुकान से लगभग 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसे 63 पुड़ियों में पैक कर रखा गया था।कार्रवाई
के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक
हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ
लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध धंधों में शामिल लोगों पर कड़ी
कार्रवाई की जाएगी।















