पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीईजीएस ऑफिस यूआईडीएआई एनआईसी एवं अन्य ई गवर्नेंस योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएससी झारनेट कनेक्टिविटी आधार नामांकन एवं अपडेट एईबीएएस झारसेवा ग्रंथालय और भारतनेट समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में कुल 2261 सीएससी पंजीकृत हैं जिनमें 1282 सामान्य सीएससी सक्रिय हैं। इसके अलावा पंचायत भवनों एसएचजी सीएससी और पीडीएस सीएससी के माध्यम से भी सेवाएं संचालित की जा रही हैं।यूआईडीएआई की समीक्षा में बताया गया कि अधिकांश प्रखंडों में आधार पीईसी केंद्र सक्रिय हैं जबकि पांडू प्रखंड में ऑपरेटर क्रेडेंशियल लंबित रहने के कारण केंद्र निष्क्रिय है। अप्रैल मई अवधि में जिले में 518 नए आधार नामांकन और 1486 आधार अपडेट किए गए हैं।बैठक में एईबीएएस प्रणाली की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकांश प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली संचालित पाई गई।झारनेट कनेक्टिविटी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला मुख्यालय और अधिकांश प्रखंडों में नेटवर्क सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। हालांकि रामगढ़ प्रखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित रहने पर उपायुक्त ने शीघ्र सेवा बहाल करने के निर्देश दिए।ई ग्रंथालय की समीक्षा के दौरान केंद्रीय पुस्तकालय पलामू में पंजीकृत सदस्यों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी गई। साथ ही पुस्तकालय भवन के नवीनीकरण कार्य के कारण पाठकों की उपस्थिति अस्थायी रूप से प्रभावित होने की बात कही गई। बैठक में पुस्तकालय को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की दिशा में हो रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई।उपायुक्त ने झारसेवा के तहत जारी होने वाले सभी प्रमाणपत्रों का तय समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अनिल जिला पंचायती राज पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम, डीएसई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।