पूर्वी सिंहभूम अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया
पूरे देश के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी
प्रखंड स्थित केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम
आयोजित किया गया जिसमें नर्सों के योगदान और सेवा भावना को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम
की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग सेवा की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर उन्हें
श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुंदर लाल
मार्डी ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों
की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नर्सों को उपहार देकर सम्मानित
किया और भविष्य में भी बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल
बनाने में सूरज पूर्ति रेशमा टोपनो माया रानी भक्त एएनएम सीएचओ एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ की अहम
भूमिका रही।इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को
मिला।















