पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को पुरुलिया में आयोजित करम महोत्सव के दौरान कुर्मी समुदाय को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुर्मी समुदाय के आंदोलन से जुड़े दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा। यह घोषणा पुरुलिया के कराडी मैदान में आयोजित करम कार्यक्रम के दौरान की गई।