समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की महत्वाकांक्षी मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय परिसर के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित बताते हुए उनके ध्वस्तीकरण (Demolition) का आदेश जारी किया है।