न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता का भूकंप सुनामी अलर्ट जारी, लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के
दक्षिणी द्वीप (South Island) के
पश्चिमी तट पर गुरुवार (16 जुलाई
2026) को 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप
के बाद अधिकारियों ने संभावित खतरे को देखते हुए सुनामी
अलर्ट जारी किया है और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तुरंत
सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS)
के अनुसार, भूकंप का केंद्र ते
अनाउ (Te Anau) शहर
से लगभग 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम (North-Northwest)
में स्थित था। भूकंप के झटके क्वीन्सटाउन
(Queenstown), मिलफोर्ड
साउंड (Milford Sound) और साउथलैंड (Southland) क्षेत्र के कई हिस्सों में महसूस किए
गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली
है। राष्ट्रीय
आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) ने स्थिति का आकलन करते हुए संभावित सुनामी को लेकर चेतावनी
जारी की है। एजेंसी ने मिलफोर्ड साउंड से
पुइसेगुर पॉइंट (Puysegur Point) तक के तटीय इलाकों के लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर
जाने का निर्देश दिया है। NEMA ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने तट के
पास एक मिनट से अधिक समय तक तेज झटके महसूस
किए हों या खड़ा रहना मुश्किल हो गया हो, तो बिना किसी आधिकारिक सायरन का इंतजार
किए तुरंत ऊंचे स्थान पर चले जाएं। न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियाई
और प्रशांत टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है, जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते
हैं। वर्ष 2011
में क्राइस्टचर्च में आए विनाशकारी
भूकंप में 185
लोगों की मौत हुई थी और शहर को
भारी नुकसान पहुंचा था।कई इलाकों में महसूस
हुए झटके
सुनामी अलर्ट जारी
लोगों के लिए जरूरी
एडवाइजरी
भूकंप की दृष्टि से
संवेदनशील है न्यूजीलैंड















