पब्लिक वाईफाई पर भूलकर भी न करें ये काम
आज
के डिजिटल दौर में कैफे एयरपोर्ट होटल और रेलवे स्टेशन पर मिलने वाला Public
Wi Fi लोगों की बड़ी जरूरत
बन चुका है। खासकर ट्रैवलिंग के दौरान लोग फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर अपने जरूरी
काम निपटाते हैं। लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो यही सुविधा कई बार बड़ा खतरा
भी बन सकती है। Public Wi Fi नेटवर्क
पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते और हैकर्स आसानी से यूजर्स की निजी जानकारी बैंकिंग डिटेल्स और पासवर्ड चुरा सकते
हैं। विशेषज्ञों
के मुताबिक पब्लिक वाईफाई पर कभी भी बैंकिंग ऐप्स या ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े काम
नहीं करने चाहिए। ऐसे नेटवर्क पर मैन इन द मिडल MITM अटैक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है जिसमें साइबर अपराधी यूजर और नेटवर्क के
बीच डेटा चोरी कर लेते हैं। इससे बैंक अकाउंट UPI और कार्ड डिटेल्स तक हैक हो सकती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करना
भी पब्लिक वाईफाई पर रिस्की माना जाता है। अगर यूजर किसी वेबसाइट पर कार्ड डिटेल्स
या OTP दर्ज करता है तो उसकी जानकारी लीक हो सकती है। इसके
अलावा बिना VPN इंटरनेट ब्राउज करना भी खतरे से खाली
नहीं है। साइबर एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि Public Wi Fi इस्तेमाल
करते समय VPN जरूर ऑन रखें ताकि आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी सुरक्षित
रहे। इसके
साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट ईमेल या किसी भी पर्सनल अकाउंट में लॉग इन करने से बचना चाहिए। हैकर्स नकली
नेटवर्क बनाकर यूजर्स की लॉग इन डिटेल्स चुरा सकते
हैं। वहीं बिना एंटीवायरस और फायरवॉल वाले सिस्टम का इस्तेमाल करना खतरे को और
बढ़ा देता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जरूरी काम करना हो
तो हमेशा मोबाइल डेटा या निजी सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करें। छोटी सी
लापरवाही आपकी निजी जानकारी और मेहनत की कमाई दोनों को खतरे में डाल सकती है।















