ट्रैवल प्लान से होटल बुकिंग तक छुट्टियों को आसान बनाएंगे ये AI टूल्स
गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोग पहाड़ों समुद्र किनारे और
दूसरी ठंडी जगहों पर घूमने की तैयारी कर रहे हैं. अगर आप भी समर वेकेशन प्लान कर
रहे हैं तो अब AI आपकी ट्रिप को पहले
से ज्यादा आसान बना सकता है. डेस्टिनेशन चुनने से लेकर टिकट और होटल बुकिंग तक कई AI टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं. Chatgpt Gemini और Grok जैसे AI असिस्टेंट आपकी ट्रिप
के लिए पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर सकते हैं. आप अपना बजट ट्रैवल डेट पसंदीदा डेस्टिनेशन ट्रांसपोर्ट मोड और
ट्रिप ड्यूरेशन जैसी जानकारी देकर डिटेल्ड प्लान तैयार करवा सकते हैं. जरूरत के
हिसाब से प्लान को बदला भी जा सकता है. Wonderplan और Rome
Around जैसे
AI ट्रैवल प्लानर भी ट्रिप प्लानिंग को
आसान बना रहे हैं. ये टूल्स आपकी पसंद बजट और ट्रिप की अवधि
के आधार पर कस्टमाइज यात्रा योजना तैयार करते हैं. अगर आप घूमने जाना चाहते हैं
लेकिन डेस्टिनेशन तय नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे प्लेटफॉर्म उपयोगी साबित हो सकते
हैं. इसके अलावा ये टूल्स पैकिंग टिप्स भी दे
सकते हैं, ताकि जरूरी सामान भूलने की संभावना कम
हो. एयर टिकट की कीमतें तुलना करने के लिए Google Flights काफी उपयोगी हो सकता
है. यह फ्लाइट किराए की तुलना करने के साथ बुकिंग के सही समय का सुझाव भी दे सकता
है. वहीं Skyscanner की मदद से भी फ्लाइट
विकल्प और किराए की तुलना की जा सकती है. होटल
और स्टे बुकिंग के लिए Booking
com जैसे
प्लेटफॉर्म AI आधारित रिकमेंडेशन का इस्तेमाल कर रहे
हैं जिससे यात्रियों को बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलती है. नए शहर में घूमने के दौरान सही रास्ते की जानकारी बेहद जरूरी
होती है. Google map में AI इंटीग्रेशन
के जरिए यूजर्स अब रास्तों के साथ ट्रैफिक अपडेट आसपास की जगहों और
जरूरी जानकारी भी आसानी से पता कर सकते हैं. AI टूल्स का सही
इस्तेमाल आपकी समर वेकेशन प्लानिंग को आसान तेज और ज्यादा व्यवस्थित बना सकता है.ट्रैवल प्लानिंग में AI
करेगा
मदद
पर्सनलाइज ट्रिप प्लानर भी आएंगे काम
टिकट और होटल बुकिंग भी होगी आसान
मैप्स में भी AI बनेगा ट्रैवल पार्टनर















