नीमडीह-जुगीलोंग-सड़क-दुर्घटना-मृतक-परिजनों-से-मिलीं-विधायक-सविता-महतो
नीमडीह पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद विधायक सविता महतो मृतकों के घर पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के साथ सूखा राशन भी उपलब्ध कराया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों युवकों की असमय मौत बेहद दुखद है। इस हादसे से परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक सविता महतो ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से मिलने वाले सरकारी मुआवजे को जल्द दिलाने की दिशा में पहल करने और मृतकों के श्राद्धकर्म में सहयोग करने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। आर्थिक सहयोग और सूखा राशन देकर उन्होंने परिवारों की मदद की। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह और अनिल सिंह सहित मृतकों के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
मौके पर झामुमो नेता और ग्रामीण रहे मौजूद














