दिल्ली में आज फिर बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि गुरुवार की तुलना में बारिश की तीव्रता कुछ कम रहने की संभावना है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दर्ज वर्षा: लगातार बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर रहा। इस वजह से पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह और दोपहर के दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और ट्रैफिक प्रभावित मार्गों से बचने की सलाह दी गई है। मौसम एजेंसियों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को बारिश अपेक्षाकृत कम रह सकती है, लेकिन 9 से 11 अगस्त के बीच मानसून फिर से सक्रिय होगा। 10 अगस्त को सबसे अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार तड़के शुरू हुई बारिश ने राजधानी की रफ्तार धीमी कर दी। सुबह करीब 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। बारिश का रिकॉर्ड: भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।गुरुवार को हुई जोरदार बारिश
तापमान में भारी गिरावट
आज भी येलो अलर्ट
10 अगस्त को फिर सक्रिय होगा मानसून
तीन घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित















