ताइक्वांडो में संत कोलंबा महाविद्यालय का दबदबा, 10 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन
हजारीबाग: अंतर महाविद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत कोलंबा महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। माँ विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में संत कोलंबा महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कोमल केरकेट्टा, करण कुमार, कुमार ऋषि राज, सृष्टि कुमारी और अर्चिका रानी शामिल हैं। वहीं, पंकज कुमार और सुधा कुजूर ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वालों में विवेक यादव, आकांक्षा कुमारी और शिवम कुमार यादव शामिल रहे। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और प्रदर्शन से महाविद्यालय को शीर्ष स्थान दिलाया। टीम ने प्रशिक्षक निरंजन कुमार यादव के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल जगत और शैक्षणिक परिसर में खुशी का माहौल है। 10 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनना संत कोलंबा महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।














