शंकर रवानी हत्याकांड में पुलिस को सफलता, BGH से रेकी का आरोपी नागेश्वर सिंह गिरफ्तार
बोकारो: चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में हरला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेकी करने के आरोपी नागेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार, 3 नवंबर को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी हरला थाना क्षेत्र के महुआर चैताटांड़ का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, नागेश्वर सिंह के खिलाफ हरला थाना कांड संख्या 78/2024 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बोकारो न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ अजमानतीय वारंट भी जारी किया गया था। आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक, नागेश्वर सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में हरला थाना में दो अन्य मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को शंकर रवानी हत्याकांड की जांच में पुलिस की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मुख्य शूटर अब भी फरार नागेश्वर सिंह की गिरफ्तारी के बावजूद शंकर रवानी हत्याकांड का मुख्य शूटर शिपुल कुमार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी दल में हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।















