जामताड़ा के DAV स्कूल में म्यूजिकल चेयर और फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
जामताड़ा, निमाई मंडल: सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर और फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के एलजी वर्ग में अविशा कुमारी ने प्रथम, हंसिका आर. भागवत ने द्वितीय तथा भवेश कुमार बाउरी और आद्या झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी वर्ग में चंदू मंडल प्रथम, अनाया सिंह द्वितीय और सना फहरीन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पहली ‘अ’ में अभिषेक मंडल ने प्रथम, सार्थक वंश ने द्वितीय और अश्विन सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा पहली ‘ब’ में दीप राउत प्रथम, सान्वि द्वितीय और नितारा मुर्मू तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में प्रगति कुमारी ने प्रथम, अंबिका माजी ने द्वितीय और आद्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन विजेता और अरविंदो सदन उपविजेता बना। श्रद्धानंद सदन की टीम में अक्षत शौर्य राठौड़, श्याम, अभिनंदन, निशांत, कुणाल, श्रेयम और शुभम शामिल थे। वहीं, अरविंदो सदन की ओर से नवनीत, वीर, कन्हैया, राजकुमार, आनंद, अविक दत्ता और सुफल ने खेल में भाग लिया। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक श्री एस.के. दास ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से शारीरिक स्फूर्ति के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन और सहयोग की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए प्रभारी प्रदीप्तो दास तथा निर्णायक मिठू कुमारी, अंजू कुमारी, सुपर्णा राय, संतोष कुमार, देवाशीष दास, तपन यादव, मधुलिका मंडल, शांता पाल और इरशाद अहमद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन विजेता
खेल से विकसित होता है अनुशासन और सहयोग















