जामताड़ा मंडल कारा में महिला वार्ड का शुभारंभ, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, DC और SP ने किया निरीक्षण
जामताड़ा: मंडल कारा, जामताड़ा में आवश्यक मरम्मती एवं
जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को महिला वार्ड का विधिवत शुभारंभ
किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जामताड़ा राधा कृष्ण, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने फीता काटकर महिला वार्ड का उद्घाटन
किया।इस अवसर पर कारा अधीक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार तथा डीएलएसए के सचिव पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी
मौजूद रहे। महिला
वार्ड के जीर्णोद्धार के बाद अब मंडल कारा में संसीमित महिला बंदियों को आवासन से
संबंधित परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड में आवश्यक सुविधाओं को
बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।उद्घाटन के बाद प्रधान जिला एवं सत्र
न्यायाधीश, उपायुक्त और पुलिस
अधीक्षक ने कारा परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का
जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण
के दौरान अधिकारियों ने कारा में संसीमित बंदियों से संवाद किया और उनके रहन-सहन,
खान-पान, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा
व्यवस्था की जानकारी ली।अधिकारियों ने बंदियों से मूलभूत सुविधाओं को लेकर फीडबैक
भी प्राप्त किया। इस दौरान बंदियों की ओर से बताई गई समस्याओं और आवश्यकताओं को
लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों
ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कारा मैनुअल के अनुरूप सभी बंदियों को
आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कारा की सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं
को लगातार सुदृढ़ रखने पर भी जोर दिया गया।मौके पर संबंधित अधिकारी एवं कारा कर्मी
उपस्थित रहे।महिला बंदियों को मिलेंगी बेहतर
सुविधाएं
बंदियों से किया संवाद
कारा मैनुअल के अनुरूप सुविधाएं देने का
निर्देश














