देवघर एम्स में नमो जल सेवा का उद्घाटन
देवघर: देवघर एम्स में गर्मी
के मौसम को देखते हुए मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के उद्देश्य से गोड्डा
सांसद निशिकांत दुबे ने ‘नमो जल सेवा’ का उद्घाटन किया। इस पहल के तहत अस्पताल
आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन
के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 15 स्थानों पर ‘नमो जल सेवा’ का उद्घाटन किया जाएगा। सांसद
ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके
परिजनों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। ‘नमो
जल सेवा’ के माध्यम से
जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
गर्मी के मौसम में यह पहल मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए राहत देने
वाली साबित हो सकती है।















