टॉक्सिक फीमेल स्टार कास्ट टीज़र रिलीज
Toxic: A Fairy Tale for
Grown-Ups को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का नया
टीज़र जारी किया है जिसमें पहली
बार फिल्म की फीमेल स्टार कास्ट को दमदार अंदाज में पेश किया गया है। टीज़र की शुरुआत एक अलग अंदाज के डिस्क्लेमर से
होती है जिसके बाद एक
रहस्यमयी महिला की आवाज सुनाई देती है। वीडियो का पूरा टोन डार्क रेट्रो-गोथिक
और एक्शन से भरपूर रखा गया है। टीज़र में कियारा आडवाणी आग के बीच स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं जबकि नयनतारा को सर्कस-थीम वाले सेट में दिखाया गया है। तारा सुतारिया एक ग्लैमरस फेम फेटेल लुक में दिखाई देती हैं।
वहीं रुक्मिणी वसंत एक्शन मोड में हैंडगन के साथ नजर आती हैं और हुमा
कुरेशी लेदर आउटफिट में गोथ-पंक ग्रुप की अगुवाई करती दिखती हैं। टीज़र के अंत में फिल्म के लीड स्टार यश अपने किरदार राया के रूप में नजर आते हैं।
बार फाइट वाले दृश्य में उनका संवाद— क्या तुम एक-एक
करके आना चाहते हो... या सब एक साथ? —फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट
पर फीमेल कास्ट को लेकर एक टीज़र पोस्ट साझा किया गया था जिस पर यश ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी। अब
पूरा फीमेल कास्ट टीज़र सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई बार रिलीज टलने के बाद अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।















