बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान  हाल ही में पैपराजी पर नाराज होते नजर आए थे। मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल के बाहर फोटोग्राफर्स पर भड़कने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। हालांकि अब मामला शांत हो गया है और सलमान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म राजा शिवाजी  की सक्सेस पार्टी में दिखा अलग अंदाज

बीती रात सलमान फिल्म  राजा शिवाजी  की सक्सेस पार्टी में पहुंचे  जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वीडियो में सलमान अपनी कार से उतरकर पैपराजी को पोज देते दिखाई दिए। इसी दौरान मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगी। एक पैपराजी ने कहा भाईजान कल के लिए सॉरी।  वहीं दूसरे ने कहा भाईजान हम आपको प्यार करते हैं।  इसी बीच रितेश देशमुख भी वहां पहुंचे। दोनों सितारे एक दूसरे से गले मिले और पैपराजी को कई पोज दिए।

आवाज नहीं आ रही  सलमान ने मजाकिया अंदाज में लिया माफी का जवाब

एक अन्य वीडियो में फोटोग्राफर्स सलमान से कहते सुनाई दिए आज कोई चिल्लाएगा नहीं  लव यू भाई। इस पर सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया हां  ये जगह इसके लिए सही है। जब फोटोग्राफर्स ने अपने पुराने व्यवहार के लिए माफी मांगी तो माहौल हल्का करते हुए सलमान ने मजाक में कहा जोर से बोलो  तुम लोगों की आवाज नहीं आ रही।  उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

क्यों नाराज हुए थे सलमान खान

दरअसल मंगलवार देर रात सलमान मुंबई के हिंदूजा अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें देखते ही वहां मौजूद पैपराजी शोर मचाने लगे थे। इस पर सलमान नाराज हो गए थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स से सवाल किया था कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता  तो क्या वे भी इसी तरह शोर मचाते  इसके बाद सलमान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपनी बात रखी थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे भाईजान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान  जल्द फिल्म मातृभूमि  मे वॉर रेस्ट इन पीस  में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की एक एक्शन फिल्म में भी काम कर रहे हैं  जिसमें वह नयनतारा  के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।