कूड़े के ढेर में मिले नीले ड्रम से मिली युवती की लाश हत्या की आशंका से सनसनी
पंजाब
के पटियाला में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। थाना
अर्बन स्टेट क्षेत्र के अंतर्गत डीसीडब्ल्यू DCW इलाके
के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से एक अज्ञात युवती
का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी
के अनुसार स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर के पास
एक बड़ा नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। ड्रम को देखकर
लोगों को शक हुआ जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना
मिलते ही थाना अर्बन स्टेट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी
में ड्रम को खुलवाया गया। ड्रम खुलते ही वहां मौजूद लोगों और पुलिस के होश उड़ गए।
अंदर एक युवती का शव मिला हुआ था। प्रारंभिक
जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 15 से 20 वर्ष
के बीच बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और
पहचान छिपाने या सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को ड्रम में बंद कर यहां फेंका
गया। पुलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया
है। साथ ही मृतका की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और जांच की जा
रही है। पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना
से जुड़े अन्य पहलुओं पर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच
में जुटी हुई है।















