रामगढ़ नगर पालिका चुनाव: महाविद्यालय परिसर का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
रामगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को
लेकर शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक
श्री राजेश प्रजापती ने रामगढ़ महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के
दौरान उन्होंने नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए महाविद्यालय
परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर,
स्ट्रांग रूम बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक
ने संबंधित अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और कई
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।इस
दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में
पेयजल शौचालय पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। सामान्य प्रेक्षक ने निर्देश
दिया कि निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से
संपन्न हो सके।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को
निर्देश दिया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों
का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।














