बेरमो फुसरो वार्ड 18 पार्षद प्रत्याशी सूरज देवी का जनसंपर्क अभियान
बेरमो फुसरो नगर परिषद क्षेत्र
के वार्ड संख्या 18 में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विभिन्न वार्ड पार्षद प्रत्याशी लोकलुभावन वादों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे
हैं। इसी क्रम में वार्ड पार्षद रह चुकी
सूरज देवी ने अपने समर्थकों के
साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।जनसंपर्क
के दौरान सूरज देवी ने वार्ड के विकास
बुनियादी सुविधाओं साफ सफाई सड़क पानी और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को
जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्षद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र
की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और आगे भी वार्ड के समग्र विकास के लिए कार्य
करती रहेंगी।इस मौके पर उनके पति एवं समाजसेवी बैजनाथ महतो ने कहा कि जनता सब समझती है कि उनके सुख दुख में कौन हमेशा साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि सूरज देवी
का जनता से सीधा जुड़ाव रहा है और इसी भरोसे के साथ वे एक बार फिर जनता के बीच वोट
मांगने आई हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक
मौजूद रहे। लोगों ने भी अपनी समस्याएं प्रत्याशी के सामने रखीं और समाधान की
उम्मीद जताई।














