बेरमो में पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बेरमो के लोकप्रिय जननेता मजदूर हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता और राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय
राजेंद्र प्रसाद सिंह की 6वीं पुण्यतिथि सोमवार को कोयलांचल
क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर
श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के ढोरी स्टाफ क्वार्टर
स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय राजेंद्र
प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में सीसीएल झारखंड सरकार के अधिकारी कांग्रेस पार्टी के नेता इंटक से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों
ने स्वर्गीय सिंह के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूरों और आम लोगों की
आवाज बुलंद करने का काम किया। बेरमो क्षेत्र के विकास और श्रमिक हितों के लिए उनके
योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह छह बार बेरमो से विधायक रहे और उन्होंने राज्य
सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। कोयलांचल क्षेत्र में
आज भी उन्हें जन जन के नेता और मजदूर मसीहा के रूप में याद किया जाता है।














